नई दिल्ली, फरवरी 3 -- सोचिए, सुबह-सुबह आपके दरवाजे पर कोई दस्तक दे और एक पार्सल थमा जाए। आप उसे कोई सामान्य पार्सल समझकर खोलें, लेकिन अंदर से कपड़ों या गैजेट्स की जगह एक 'देशी कट्टा' और खून जमा देने वाली धमकी भरी चिट्ठी निकले। इंदौर के की महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। द्वारकापुरी इलाके में रहने वाली मनीषा पटेल के लिए सोमवार की सुबह किसी डरावनी फिल्म के मंजर जैसी साबित हुई। इस खौफनाक डिलीवरी ने न केवल उस परिवार को हिलाकर रख दिया है, बल्कि पूरी इंदौर पुलिस को अलर्ट पर ला दिया है। घटना सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे की है, जब एक अज्ञात युवक मनीषा के घर पार्सल देकर गया। जैसे ही मनीषा ने इसे सामान्य ऑनलाइन डिलीवरी समझकर खोला, उनकी चीख निकल गई। अंदर एक अवैध पिस्तौल और एक लेटर था, जिसमें लिखा था कि 'तुम लोगों ने बहुत पैसा जमा कर लिया है, हमले की चे...