नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- 8 नवंबर तक वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहने के आसार नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली की हवा एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। गुरुवार को राजधानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 311 दर्ज किया गया। 5 नंवबर की अपेक्षा 6 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक में 109 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी के लोगों को तेज हवा और दिन भर निकलने वाली खिली हुई धूप ने प्रदूषण से खासी राहत मिली थी। लेकिन यह राहत 24 घंटे भी नहीं टिक पाई। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 3 से 5 नवंबर के बीच डेढ़ सौ अंकों से ज्यादा का सुधार हुआ था लेकिन एक बार फिर यह बढ़ गया। राजधानी में शाम पांच बजे लगभग दो दर्जन प्रदूषण मापने वाले केंद्र में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्तर पर दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्तर में इस वृद्धि की वजह न्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.