रामपुर, दिसम्बर 31 -- बहुजन समाज पार्टी की एक मीटिंग का आयोजन बुधवार को मिलक खानम की चमरोआ विधानसभा क्षेत्र में किया गया। बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद निरंकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मंडल स्तर पर मुरादाबाद में धूमधास से मनाया जाएगा। कहा कि इस आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए पदाधिकारीयों की टीमें बना दी गई है,जो क्षेत्र में जाकर प्रचार प्रसार कर रही हैं। कहा की आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है 2027 में बसपा की सरकार बनेगी और इस प्रदेश की बहन कुमारी मायावती पांचवी बार मुख्यमंत्री बनेगी। उन्होने संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में मायावती के जन्मदिन के कार्यक्रम में पहुंचने का आहवान किया। इस अवसर पर बैठक में जिला महासचिव रमेश श्रीवास्तव, राजू सागर ,शेंकी सागर, रामपाल , ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.