प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रगतिशील समाज पार्टी के राजापुर कार्यालय में सोमवार को समाजवादी चिंतक बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी सामाजिक लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पार्टी की महिला संयोजक मनीषा मिश्रा ने कहा कि जगदेव प्रसाद बहुजन समाज की आवाज थे। उन्होंने शोषितों को सत्ता से सवाल करना सिखाया। उनका संपूर्ण जीवन शोषित-वंचित वर्गों के अधिकार, बराबरी और सत्ता में हिस्सेदारी की लड़ाई को समर्पित रहा है। इस मौके पर आलोक पटेल, राधा कुशवाहा, कमलेश पाल, आरती यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.