आगरा, फरवरी 21 -- बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार और व्यापार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से ग्वालियर रोड स्थित माकरौल के गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में बहुजन व्यापार सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग और स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव बीएल चंद्रा ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व विधायक धर्म प्रकाश भारतीय करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...