हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- राठ, संवाददाता। कस्बे के रामलीला मैदान में रविवार को पासवान समाज द्वारा बहुजन महापुरुष महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और बहुजन महापुरुषों के विचारों एवं संघर्षों को याद किया। महोत्सव के दौरान महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बहुजन महापुरुषों ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष का रास्ता दिखाया है। जिसे आगे बढ़ाना आज की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, भाईचारे और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी धूराम लोधी, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, सत्यपाल यादव, प्रेमच...