देहरादून, फरवरी 3 -- उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की जांच को लेकर सीबीआई दिल्ली की एससी-2 यूनिट में केस दर्ज किया गया है। मुकदमा अज्ञात वीआईपी पर दर्ज किया गया है। सीबीआई ने पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। अब सीबीआई टीम पुराने रिकॉर्ड खंगालेगी। अंकिता के माता-पिता ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। अंकिता के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी की हत्या एक 'वीआईपी' की वजह से हुई, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हुई है। माता-पिता की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथित 'वीआईपी' की भूमिका की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सूत्रों के अनुसार, मुकदमा दर्ज करने के तुरंत बाद ही सीबीआई की एक विशेष टीम देहरादून पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें- अंकिता केस में आरोपी नार्को टेस्ट को तैयार, CBI जांच भटका रही सरकारः...