कुशीनगर, फरवरी 14 -- कुशीनगर। पटहेरवा क्षेत्र के रजवटिया में 72 एकड़ प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय का कार्य अब धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गयी हैं। यहां मुख्यमंत्री अभ्युदय मॉडल कम्पोजिट विद्यालय भी बनाया जाना है। विद्यालय के लिए शासन से मंजूरी मिल गयी है। विद्यालय के लिए आठ एकड़ भूमि की पैमाइश कर अलग की गयी है। नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पैमाइश व चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी की। बहुउद्देश्यीय हब को लेकर विकास की राह देख रहे लोगों के सपने अब साकार होते दिख रहे हैं। उसी क्रम में राजस्व टीम ने विद्यालय के लिए भूमि का सीमांकन किया। पटहेरवा क्षेत्र के रजवटिया में 72 एकड़ में बहुउद्देश्यीय हब का निर्माण कार्य कराया जाना है, जिसके तहत किसानों की भूमि अधिग्रहण का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। कुछ किसानों की भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.