विकासनगर, मार्च 28 -- प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर शुक्रवार को बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित शिविर में जनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और होम्योपैथिक चिकित्सा टीम ने 465 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दो सौ मरीजों की विभिन्न जांचें निशुल्क की। शिविर का उद्घाटन विधायक मुन्ना चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तीन साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। जनता को दूरगामी लाभ मिलेगा। कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर कुछ लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं, लेकिन यूसीसी में नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने का प्रावधान है, जिससे सूबे के हर नागरिक का फायदा ही होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गिनाते हुए कहा कि पूरे देश में सबसे कठोर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.