विकासनगर, फरवरी 5 -- जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत गुरुवार को कालसी ब्लॉक के न्याय पंचायत कोरूवा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 43 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रही। बहुउद्देश्यीय शिविर में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 23, पेयजल विभाग की पांच, लोनीवि और पीएमजीएसवाई की पांच, शिक्षा विभाग की दो, सिंचाई, उद्यान, विद्युत, दूर संचार, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति विभाग आदि से जुड़ी कुल 43 शिकायतें दर्ज हुई। राजस्व से जुड़ी शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के आदेश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएसएस डॉ. हर्षिता सिंह ने दिए। शिविर में लगभग 25 विभागों द्वारा स्टाल लगाए। जिसमें शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सभी विभागों की जानकारी दी गई। बहुउद...