रिषिकेष, दिसम्बर 30 -- न्याय पंचायत रानीपोखरी के भोगपुर गांव में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 64 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान 890 ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किया गया। एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा एवं डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 महिलाओं को महालक्ष्मी किट तथा 10 महिलाओं को बेबी किट दी गईवितरित की गईं। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जा रहा है। सरक...