उत्तरकाशी, दिसम्बर 19 -- 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड पुरोला की न्याय पंचायत चन्देली के इंटर कॉलेज हुडोली में भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया। शिविर में उप प्रभागीय वनाधिकारी टौंस अरविन्द सिंह मुनफा की अध्यक्षता में न्याय पंचायत चन्देली में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 02 लोगों के आय, 06 जाति प्रमाण पत्र, 01 स्थाई प्रमाण पत्र सहित कुल 11 लोगों की सेवाएं प्रदान की गई। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रू. 50 हजार के चेक वितरित कर बीपीएल आईडी, नरेगा, ई केवाईसी के विषय सहित कुल 120 लोगों को लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 20 लोगों को लाभान्वित कर 18 छोटे कृषि यंत्र तथा उ...