रिषिकेष, जनवरी 15 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को न्याय पंचायत थानों में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 808 ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अपर्णा ढौंड़ियाल ने की। शिविर में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला भी शामिल हुए। इस दौरान थानों, कोटी मेहचक, लडवाकोट, सिंधवाल गांव, सनगांव, धारकोट एवं भड़ेरना समेत आसपास गांवों से ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल, विद्युत, पेंशन आदि की कुल 65 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचे। किसी को भी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। ऐसे शिविर गांवों के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम हैं। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.