बलरामपुर, जनवरी 23 -- बलरामपुर संवाददाता। विकास खंड हरैय्या सतघरवा के ग्राम सोनपुर बिशनपुर बढ़ईपुरवा में नवनिर्मित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण समिति का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओंकार नाथ तिवारी ने फीता काटकर समिति का उद्घाटन किया। समिति के शुभारंभ के बाद किसानों को सरकारी निर्धारित मूल्य पर यूरिया खाद का वितरण किया गया। वहीं समिति को कुल 300 बैग यूरिया प्राप्त हुए थे, जिनमें से 93 बैग का वितरण मौके पर कराया गया। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण समिति खुलने एवं गांव स्तर पर ही खाद उपलब्ध होने से किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। किसानों ने कहा कि अब उन्हें खाद के लिए दूर-दूर भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों की बचत होगी। समिति अध्यक्ष राहुल मणि तिवारी ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.