जौनपुर, जनवरी 21 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर के इंग्लिश क्लब में मंगलवार को डा.काशीनाथ उपाध्याय की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर 51 गरीबों की आंखों का मुफ्त आपरेशन और 150 जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया। साथ ही 250 लोगों के आंखों का परीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि डा.उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह आजीवन गरीब-गुरबों की सेवा के प्रति तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्व.डा.रामकृष्ण उपाध्याय के पुत्र डा.काशीनाथ पेशे से चिकित्सक होने के साथ ही समाजसेवी थे। यहीं कारण है कि आज भी समाज के लोग उन्हें याद किया करते हैं। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सत्येंद्र उपाध्याय ने कहा कि डा.उपाध्याय हसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके पुत्रगण संस्थान को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रह...