गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता बहिष्कार के आरोपों के बीच मंगलवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने पदाधिकारियों के साथ झरना टोला में बैठक की। महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि ज्यादातर पदाधिकारियों ने बैठक का बहिष्कार किया है। गायत्री नगर झरना टोला के वार्ड अध्यक्ष विपुल कुमार निषाद व मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हर वार्ड में कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करना है। बैठक में लता गौतम, एआईसीसी मेंबर इंद्रजीत चौधरी, ध्रुव चंद पासवान, प्रमोद निषाद, राहुल निषाद, रमन निषाद, प्रभात चतुर्वेदी, अभिमन्यु विश्वकर्मा, राम नगीना, सनी, अंकित कुमार निषाद आदि उपस्थित रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.