पटना, फरवरी 11 -- केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने पूर्व प्रकाशित बहाली विज्ञापन (03/2025) में कक्षपाल के 14 और मद्य निषेध सिपाही के 12 पद बढ़ा दिए हैं। बहाली में रिक्तियों की कुल संख्या बढ़ कर कक्षपाल की 2431 और मद्य निषेध सिपाही की 1697 हो गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक पर्षद ने 15 दिसंबर 2025 को मद्य निषेध सिपाही के 1685, कक्षपाल के 2417 और चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों पर नियुक्ति को लेकर विज्ञापन संख्या 03/2025 प्रकाशित की थी। संबंधित विभागों से मिली नयी अधियाचना के बाद पदों की संख्या बढ़ाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.