पटना, दिसम्बर 7 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों से बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर उन्होंने यह बात कही। रविवार को इस मौके पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री से एक अणे मार्ग में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया और देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों की कुर्बानियों अमर है। वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य और आंतरिक संकटों का मुकाबला बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.