प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से जिले को एक नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की सौगात मिली है। यह सीएचसी बहादुरपुर ब्लॉक में स्थापित किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए संयुक्त सचिव आनंद कुमार राय की ओर से महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को निर्देशित किया गया है। प्रदेश के दो जिलों में सीएचसी और तीन जिलों में पीएचसी को स्थापित किए जाने का शासन ने निर्देश दिया था। इसमें एक सीएचसी बहादुरपुर शामिल रही। बहादुरपुर में सीएचसी को स्थापित किए जाने की मांग अलोपीबाग के रहने वाले डॉ. प्रणव सिंह ने अप्रैल, 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यक्तिगत रूप से मिलकर की थी। मूलरूप से बहादुपुर के कतवारूपुर गांव के रहने वाले डॉ. प्रणव संप्रति कानपुर स्थित रामा विश्वविद्यालय के निदेशक हैं। डॉ. प्रणव ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.