मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था। पुलिस जब पहुंची तो स्थानीय मुन्ना कुमार के दरवाजे पर काला रंग का स्पलेंडर थी। पुलिस को देखकर मुन्ना भागने लगा। उसे खदेड़कर पकड़ा गया। गाड़ी की कागजात मांगी तो नहीं दिया गया। बताया कि गाड़ी चोरी की है। उसे बेचने के लिए गोरौल निवासी सागर कुमार उर्फ लिलिया ने दिया था। लिलिया वर्तमान में चोरी की गाड़ी रखने के आरोप में जेल में है। मालूम हो कि इससे पूर्व भी 21 नवंबर को गोरौल पुलिस ने नारायणपुर बेदौलिया गांव में छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक के साथ लिलिया एवं उसके एक साथी पवन कुमार उर्फ बंठा को गिरफ्तार किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...