सीतापुर, दिसम्बर 15 -- झरेखापुर, संवाददाता। जिले में हिंसक जंगली जानवरों की दहशत कम होने का नाम नही ले रही है। यही नही इन जंगली जानवरों द्वारा मवेशियों पर हमले की घटनाएं भी लगातार जारी है। बीते रविवार की रात सीतापुर रेंज के बहादुरनगर गांव में एक बाघ ने नीलगाय को निवाला बना दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में आस-पास इलाके में कांबिंग कर रही है। जिले में जंगली जानवरों की दहशत कम होने का नाम नही ले रही है। जिले के महोली, एलिया, संदना और सीतापुर शहर से सटे पंचम पुरवा के बाद अब सीतापुर वन क्षेत्र के गांव गुराईपुर के मजरा बहादुर नगर में बाघ ने नील गाय को अपना निवाला बनाया। ग्रामीणों के मुताबिक बाघ गांव के ही अशोक यादव के सरसों के खेत से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.