हापुड़, जून 12 -- हापुड़। मेरठ बाईपास स्थित के-9 क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार की रात बहादुरगढ़ और गिरौरा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बहादुरगढ़ की टीम ने चार विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच इमतियाज खां रहे। टॉप जीतकर गिरौरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में टीम 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें आरिफ ने 50 रन और अकील ने 35 रन का योगदान दिया। बहादुरगढ़ की तरफ से आसिम ने तीन और उरूज ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहादुरगढ़ की टीम की शुरूआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज इमतियाज ने नाबाद 40 और हारिफ ने 45 रन का योगदान दिया। हिजलाल ने 20 रन बनाए। 19 ओवर में ही टीम ने मैच जीत लिया। इमतियाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.