किशनगंज, अक्टूबर 5 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता शुक्रवार की देर रात प्रतिमा विसर्जन के साथ दशहरा पर्व संपन्न हो गया। जानकारी के अनुसार नप बहादुरगंज में आयोजित विभिन्न दुर्गा पूजा समिति से जुड़े प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा गाजे -बाजे और आतिशबाजी के साथ नगर भ्रमण करते शुक्रवार की देर रात लौचा स्थित कनकई घाट पहुंची। जहां प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस दौरान सीओ आशीष कुमार सिंह, स्थानीय गोताखोर दल के साथ नदी घाट पर मुस्तैद थे। प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल तय शोभायात्रा रुट पर तैनात रहकर विशेष चौकसी बरत रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.