किशनगंज, दिसम्बर 7 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मद नगर पंचायत के शिवगंज बालू बाड़ी में शनिवार को ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से चालक मो. शफीक (32 वर्ष) की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गयी। ट्रैक्टर चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह जानकारी ग्रामीणों ने दी। हालांकि बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना परिजनों ने थाने में नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...