किशनगंज, जनवरी 25 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता जिले के भौगिलिक मानचित्र के केन्द्र में बसा बहादुरगंज, किशनगंज जिला मुख्यालय के तीन प्रखंडों टेढ़ागाछ, दिघलबैंक एवं बहादुरगंज को सड़क मार्ग से जोड़ने के कारण सामरिक दृष्टिकोण से प्रमुख प्रखंड के तौर पर स्थापित है। साथ ही साथ उक्त तीन प्रखंड सह अंचल वासियों को जमीन खरीद - बिक्री रजिस्ट्री के लिए अवर निबंधन कार्यालय बहादुरगंज में निर्भर रहने के कारण आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज में मात्र तीन राष्ट्रीयकृत बैंक भारतीय स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से जुड़े हजारों एटीएम धारक ग्राहकों को समय दर समय बहादुरगंज पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में सत्तर के दशक में स्थापित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से जुड़ा एटीएम संचालित नहीं होने से मात्र दो बैंक स...