किशनगंज, जून 9 -- बहादुरगंज । रविवार की दोपहर अज्ञात चोर द्वारा वैसा गांव से एक शिक्षक की स्पेंलडर मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी। जानकारी के अनुसार शिक्षक रंजन कुमार अपनी मोटरसाइकिल को वैसा गांव स्थित आवासीय परिसर के बाहर लॉक कर घर के अंदर गये थे। आधे घंटे बाद बाहर आने पर बाइक गायब थी। पीड़ित बाइक मालिक द्वारा बहादुरगंज थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी से जुड़ी घटना की शिकायत की गयी। पुलिस घटनास्थल के पास लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपी की शिनाख्त करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने बताया कि शीघ्र घटना में शामिल आरोपी की शिनाख्त कर ली जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.