हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- चार दिन पहले बहादराबाद में हुए हादसे में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है। एसओ अंकुर शर्मा ने मुताबिक चमरावाला शाहपुर, मुजफ्फरनगर निवासी जयपाल सिंह ने शिकायत कर बताया कि उनका पुत्र केशव सिंह निवासी आर्यनगर, ज्वालापुर निवासी बीते 6 दिसंबर की रात को डीपीएस दौलतपुर से लौट रहा था। जैसे ही वह शनि मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक केशव सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार वंदना पत्नी विकास, विवान, चींकू और सोनिया पत्नी विशाल, निवासी आर्यनगर, ज्वालापुर, सभी को गंभीर चोटें आईं। जिनका उपचार अस्पताल मे...