हरिद्वार, दिसम्बर 11 -- बहादराबाद में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग ने अपनी भूमि पर दशकों से जारी अतिक्रमण के विरुद्ध अब सख्त कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं। नोटिस के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाए जाने पर लाउडस्पीकर के जरिये आखिरी सार्वजनिक चेतावनी जारी की गई है। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वो स्वयं अभियान चलाकर अवैध ढांचे गिराएगा। दो दिनों तक विभागीय टीम ने मुख्य मार्ग स्थित छोटी नहर के आसपास लगे लाउडस्पीकरों से घोषणा की कि नहर और उससे संबद्ध भूमि पर बने अवैध निर्माण, जैसे दुकानें, शेड, अस्थायी/स्थायी ढांचे तुरंत हटाए जाएं। तय समय पर ऐसा न करने वालों से ध्वस्तीकरण का पूरा खर्च वसूला जाएगा। अफसरों के अनुसार नहर की सुरक्षा, जलधारा के प्रवाह और रखरखाव पर अतिक्रमण के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने विभाग की ...