हरिद्वार, फरवरी 15 -- महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि ने कहा है कि आरएसएस के 100 साल सामाजिक संगठन, राष्ट्र निर्माण और संस्कृति संरक्षण के प्रतीक हैं। संगठित और जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार बनता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बहादराबाद स्थित स्प्रिंग फिल्ड स्कूल परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ। इसका उद्देश्य हिंदू एकता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और स्वाभिमान को सुदृढ़ करना था। महंत स्वामी सुतीक्षण मुनि बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के क्षेत्र सह-संपर्क प्रमुख हरीश ने शताब्दी वर्ष को आत्ममंथन और नवसंकल्प का अवसर बताया। क्षेत्र संयोजक-बजरंग दल अनुज वालिया ने युवाओं को जागरूक और संस्कारित...