हरिद्वार, दिसम्बर 4 -- बहादराबाद थाना क्षेत्र के अत्मलपुर बोंगला में बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने मकान मालिक के सोते समय घर में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। शिकायतकर्ता सोमवती पत्नी मांगेराम ने शिकायत में बताया कि रात में पूरा परिवार सो रहा था। चोर दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने कमरे में रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर भाग निकले। बुधवार सुबह जब सोमवती उठीं तो अलमारी का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी में रखा सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था और बेशकीमती आभूषण गायब थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...