देहरादून, फरवरी 18 -- हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची विजिलेंस टीम पर स्थानीय युवकों ने हमला कर दिया। घटना बुधवार सुबह की की बताई जा रही है, जहां कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम के साथ पुलिस और पीएसी के जवान भी शामिल थे, जिन्होंने मौके पर हालात को काबू किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि बुधवार सुबह ऊर्जा निगम की विजिलेंस की टीम गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची थी। उस दौरान एक ग्रामीण ने टीम के साथ अभद्रता की है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को सामान्य बनाए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.