मेरठ, फरवरी 5 -- हस्तिनापुर। बहसूमा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदपुर सिखेड़ा में दुष्कर्म के बाद 30 जनवरी को इलाज के दौरान हुई किशोरी की मौत के बाद कश्यप समाज में जबरदस्त आक्रोश है। कई दिनों तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग कर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बुधवार को सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप समाज के लोगों के साथ हस्तिनापुर मार्ग से मालीपुर मध्य गंगनहर पुल होते हुए महमूदपुर सिखेड़ा जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुल पर तैनात पुलिस ने उन्हें गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। इस कार्रवाई से कश्यप समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। इसके बाद क्षेत्र के ग्राम नंगली खता में कश्यप समाज की बैठक हुई जिसमें पुलिस की कार्य...