फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- फिरोजाबाद। परिवारों द्वारा बेटियों को लाड़ प्यार से पाला जा रहा लेकिन युवकों द्वारा उनको बहला फुसलाकर और सपने दिखाकर जिंदगी को तवाह किया जा रहा है। पढ़ने की उम्र में किशोरियों और युवतियों को युवक परिवारों से दूर कर रहे हैं। युवकों के साथ जा रहीं बेटियां अपने परिवार के आभूषण और नकदी भी लेकर जा रही हैं। परिवारों को चिंता सता रही है कि कहीं बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। वहीं पुलिस इनका सुराग लगा रही है लेकिन बेटियों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। एक माह में गायब हुईं 110 बेटियां जनपद के सभी 22 थानों की बात करें तो एक माह के अंदर ही 110 बेटियां गायब हो गईं। प्रतिदिन बेटियों के गायब होने के मुकदमे थानों में दर्ज कराए जा रहे हैं। परिवारों द्वारा रिश्तेदारियों में पहले खंगाला जाता है और फिर जब परिवार के जानने वाले और ब...