संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- पौली,संतकबीरनगर हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि बगल के गांव का एक लड़का उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। जो की धर्मांतरण के चक्कर में है। स्थानीय थाने की निवासिनी एक महिला ने पौली चौकी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह अनुसूचित जाति की महिला है। उसकी बेटी अपने ननिहाल गई थी। जहां से बगल के गांव का गैर संप्रदाय का एक लड़का उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। यह मामला बीते 5 जून का है। महिला का आरोप है कि उक्त लड़का उसे धर्मांतरण के उद्देश्य से ले गया है। उसके द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चल सका। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी लड़की 20 हजार नगदी और अपने ननिहाल से जेवरात भी लेकर उस लड़के के सा...