मुरादाबाद, जनवरी 4 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गनीमतनगर उर्फ़ सिहाली में बीति रात्रि गांव का एक युवक बहला फुसलाकर गांव की लड़की को लेकर फरार हो गया । लड़की के पिता ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती रात्रि मेरी पुत्री को विकास नाम का युवक वहला फुलाकर भाग कर ले गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...