फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- मोहम्मदाबाद। युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाया गया है। इसमें पुलिस ने कमल समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा नवाबगंज थाने में एक ग्रामीण ने एक क्षेत्र के रहने वाले प्रांशु के खिलाफ पुत्री को बहलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...