मुरादाबाद, जनवरी 8 -- थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से ग्राम लालपुर बकसोरा, थाना कुण्डा (उधमसिंह नगर) की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले चार महीनों से अपने पति और बच्चों के साथ थाना भोजपुर के ग्राम आदमपुर में अपनी माता के घर रह रही थी। शिकायतकर्ता 07 जनवरी को शाम करीब 7:00 बजे वह अपने पति और माता के साथ खेत पर गई थी। घर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम आदमपुर निवासी सुहैब उनके घर पहुंचा और बेटी को बहला-फुसलाकर साथ भगा ले गया। परिजनों की काफी तलाश के बाद भी जब किशोरी का पता नहीं चला, तो उन्होंने ...