सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर अपनी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि थाना रामपुर, जनपद मऊ का निवासी एक युवक ने किशोरी को भगाया है। इस घटना में गांव की ही दो महिलाओं पर युवक का सहयोग करने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों ने रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। लीलासी चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...