गोरखपुर, दिसम्बर 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। वायरल के साथ बार-बार होने वाला जुकाम कान की हड्डी और पर्दे को कमजोर कर रहा है। साथ ही नाक, कान और मुंह को जोड़ने वाली नस भी ब्लॉक कर रहा है। यह स्थिति मरीज को बहरेपन की तरफ धकेल रही है। एम्स में एक माह के अंदर 500 से अधिक वायरल मरीजों ने इलाज के बाद कान की जांच कराई। जांच में 30 फीसदी मरीजों में आंशिक बहरापन मिला है। नाक, कान और गला विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार जुकाम के कारण नाक, मुंह और कान के बीच की नली में संक्रमण से पर्दे के पीछे पस बनने लगता है। इसकी वजह से कान में दर्द, अचानक सुन्न होना और कम सुनाई देने जैसी समस्या आने लगती है। नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉ. रुचिका ने बताया कि वायरल और जुकाम की वजह से कान में तकलीफ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नाक, कान और मुंह को जोड़ने वाली नसें ब्लॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.