बहराइच, जनवरी 29 -- शिवपुर। विकास खंड शिवपुर के बौड़ी स्थित बाबा ब्रम्हचारी स्थान पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के छठे दिन गोसाईंपुरवा महसी से आये प्रवाचक रमेश गोस्वामी ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल लीला की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि पापाचारी मथुरा नरेश राजा कंश ने भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए भेजे गये दैत्य प्रलंबासुर, सकटासुर, तृणावर्त, बकासुर, केशी, पूतना आदि मारे गये, तो कंश मौत से भय के चिंतित रहने लगा। कथा में आस-पास के गांवों के श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान यजमान राम शंकर शुक्ला, दिलीप तिवारी, रमेश तिवारी, राम चंद्र तिवारी, आचार्य बसंत लाल वाजपेयी, रेवती रमण शुक्ला, ननकंनी शुक्ला, ममता शुक्ला, लक्ष्मी तिवारी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा आदि लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.