गंगापार, मार्च 11 -- बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। साइकिल से डेयरी पर दूध देकर घर लौट रहे किशोर को स्कूल बस ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे की सूचना पर घटना स्थल पहुंचे परिजनों ने छात्र को लेकर सीएचसी बहरिया पहुंचे जहां डॉक्टर ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के लिए जा रहे छात्र की रास्ते में ही मौत हो गई । बहरिया थाना के हरिराम पट्टी उर्फ कटनई निवासी 12 वर्षीय प्रिंस पुत्र सूरज तिवारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटनई में कक्षा सात का छात्र था। प्रिंस मंगलवार सुबह साइकिल से डेयरी पर दूध देकर लौट रहा था। वह यज्ञ तिवारी के घर के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर प्रिंस को टक्कर मारते हुए भाग निकली। प्रिंस सड़क पर बिहोश होकर तड़पने लगा। सूचना पर प्रिंस के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल प्रिंस को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.