गंगापार, अगस्त 14 -- विकासखंड बहरिया के ग्राम सभा मैलहा में रामलीला मैदान पर नव युवक नव मंडल दल मैलहा द्वारा 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। दही हांडी प्रतियोगिता की विजेता टीम को कमेटी की तरफ से 51000 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर प्रवीण कुमार पटेल तथा विशिष्ट अतिथि एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, ब्लॉक प्रमुख बहरिया शशांक मिश्रा होंगे उक्त कार्यक्रम की जानकारी आयोजक पंकज मिश्र ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.