प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बहरिया के चकिया धामौर गांव के कंपोजिट विद्यालय का गेट गिरने से पिछले बुधवार को सात साल के मासूम ईशू की मौत होने के मामले में अब प्रधान को 95जी का नोटिस दिया जाएगा। जिसके तहत प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और जवाब से संतुष्ट न होने पर प्रधान के खिलाफ तीन सदस्यी कमेटी का गठन किया जाएगा। बहरिया के चकिया धामौर गांव में बीते बुधवार को कंपोजिट विद्यालय का गेट गांव के सात वर्षीय ईशू पर गिर पड़ा था। सुबह अपने पिता के साथ निकला बच्चा वहीं गेट के पास खेलने लगा और गेट गिरने से उसकी मौत हो गई थी। मामले में सचिव का निलंबन तो कर दिया गया, लेकिन प्रधान की जिम्मेदारी से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सीडीओ हर्षिका सिंह ने डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी को 95 जी का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।...