गाजीपुर, फरवरी 16 -- सादात। बहरियाबाद पुलिस ने सोमवार को 33 वर्षीय राजन गुप्ता उर्फ शिवशंकर पुत्र रामाश्रय गुप्ता, निवासी गदाईपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, राजन गुप्ता को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, आजमगढ़ द्वारा जारी वसूली वारंट के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। बहरियाबाद के उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...