घाटशिला, मार्च 24 -- बहरागोड़ा। गुरु गोमके पं. राघुनाथ मुर्मू अकादमी और टाटा स्टील ट्राइबल सोसाइटी के संयुक्त रूप से चलाये जा रहे संथाली ओलचिकी लिपि के वार्षिक परीक्षा संपन्न रविवार को हुआ। इस दौरान बाहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बहरागोड़ा, उच्च विद्यालय सियाल बिंधा, मध्य विद्यालय आदिवासी गामारिया, मध्य विद्यालय नाकदोहा, जामजुरकी आंगनबाड़ी केंद्र में ओलचिकी समन्नायक दशरथ हांसदा और दुखी राम मुर्मू के देखरेख में शांतिपूर्वक संचालित किया गया। शिक्षक के रूप में साहेब सोरेन, जितेन्द्र नाथ टुडू, जगन्नाथ बेसरा, पंचानन मुर्मू, समाय हांसदा आदि समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.