घाटशिला, सितम्बर 7 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बोरागाडिया पंचायत भवन के समीप रविवार को नशा मुक्ति अभियान, साइबर अपराध,सड़क सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों व महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा व पुलिस निरीक्षक अनिल नायक के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं के बीच 120 पीस छाता एवं स्कुली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री थाना परिवार की ओर से वितरण किया गया। थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा की आज देश खासकर युवा पीढ़ी नशे की चपेट में बुरी तरह फंस चुकी है। इसलिए वैसे युवकों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों पर चर्चा करने के साथ-साथ इससे बचने के उपायों पर भी जोर दिया। वहीं इस अवसर पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.