घाटशिला, जनवरी 6 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती द्वारा दीप प्रज्वलित कर भव्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया गया। जहां इस विशेष अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। जबकि इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। जिसके तहत विभिन्न स्टॉलों पर अनुभवी डॉक्टरों ने स्त्री रोग, शिशु रोग और दंत चिकित्सा जैसे सामान्य एवं गंभीर र...