घाटशिला, अगस्त 30 -- चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में आवासीय राजकीय स्पोर्ट्स एकेडमी स्थापित करने की मांग विधानसभा सत्र में उठी।इस दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि जिले में हटवार, रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर एक बड़ा स्पोर्ट्स हब बनाया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध हो सकें।खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लेते हुए आश्वासन दिया कि बहरागोड़ा क्षेत्र में रेजिडेंशियल और डे-बोर्डिंग स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना के लिए पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, इस दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और ग्रामीण युवाओं को मंच देने के लिए लगातार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.