घाटशिला, फरवरी 8 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा बाजार व ग्रामीण क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से व्याप्त दहशत और खौफ का आज अंत हो गया। वन विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर एक साहसिक ऑपरेशन चलाकर उस खूंखार बंदर को पकड़ लिया है, जो अब तक लगभग 86 लोगों को अपना शिकार बना चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से बंदर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। शनिवार दोपहर को जैसे ही बंदर रॉजलाबांध दुर्गा मंडप के समीप देखा गया, वन कर्मियों ने अपनी रणनीति के तहत उसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। साथ ही बंदर को सुरक्षित पिंजरे वाले वाहन में डालकर अपने साथ ले गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बंदर को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा, ताकि वह इंसानी बस्ती से दूर अपनी प्राकृतिक दुनिया में रह सके। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.