घाटशिला, अगस्त 13 -- बहरागोड़ा। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के प्रचार-प्रसार, आधुनिक पशुधन प्रबंधन एवं पशु बीमा संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के जनप्रतिनिधि, आजीविका पशु सखी तथा योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत इच्छुक पशुपालकों से आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया,पशुओं के उत्तम प्रबंधन के तरीके तथा मुख्यमंत्री पशुधन बीमा योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग्य पशुपालक इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं। जेएसएलपीएस से जुड़े महिला समूहों से आग्रह किया गया कि वे प्रखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.